देश की खबरें | रणथम्भौर अभयारण्य में बाघ ने एक व्यक्ति को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथम्भौर बाघ अभयारण्य में बृहस्पतिवार को एक बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मार डाला।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, सात जनवरी राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथम्भौर बाघ अभयारण्य में बृहस्पतिवार को एक बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मार डाला।

बाघ परियोजना के क्षेत्राधिकारी टीकम चंद वर्मा ने कहा, ‘‘ हमारे गश्ती दल के जरिये हमें सूचना मिली थी कि एक बाघ ने कानेडी गांव के आसपास एक व्यक्ति को मार डाला है।’’

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पप्पू गुर्जर (40) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि जिस बाघ ने उस पर हमला किया था, उसकी पहचान अभी तक नहीं हुई है।

अधिकारी ने बताया कि गश्ती दलों ने गांव वालों को घटना स्थल पर बाघ की गतिविधियों के बारे में चेतावनी दी है।

वर्मा ने बताया कि वन विभाग मृतक के परिजन को चार लाख रूपये का मुआवजा देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी