देश की खबरें | मध्य प्रदेश के बालाघाट में बाघ मृत मिला, जांच जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक बाघ मृत मिला जिसके गले में तार फंसा हुआ था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
बालाघाट, दो मार्च मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक बाघ मृत मिला जिसके गले में तार फंसा हुआ था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
वन परिक्षेत्र अधिकारी बाबूलाल चड्ढा ने बताया कि उन्हें शनिवार को कटंगी क्षेत्र में एक घायल बाघ के बारे में सूचना मिली थी।
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि जब तक हम मौके पर पहुंचे बाघ की मौत हो चुकी थी। हमें संदेह है कि उसकी मौत भूख और पानी की कमी के कारण हुई होगी क्योंकि उसके गले में तार फंसा हुआ था।’’
वन अधिकारियों को संदेह है कि बाघ ने जंगली सूअरों को फसल नष्ट करने से रोकने के लिए खेत के चारों ओर लगाई गई तार की बाड़ को पार करने की कोशिश की होगी।
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इस दौरान तार उसकी गर्दन में फंदे की तरह फंस गए हों।
अधिकारियों के अनुसार, मामले में जांच जारी है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार पोस्टमॉर्टम के बाद बाघ के शव का निपटान कर दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

