West Bengal: दक्षिण बंगाल में चली आंधी, आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत
दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार शाम को आई आंधी (नॉरवेस्टर) के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियाड़ी इलाके में हुई, जहां एक अज्ञात व्यक्ति पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई.
कोलकाता, 2 मई : दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार शाम को आई आंधी (नॉरवेस्टर) के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियाड़ी इलाके में हुई, जहां एक अज्ञात व्यक्ति पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई.
अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नादिया, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुरा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान जिलों में तेज आंधी के कारण कई पेड़ उखड़ गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आंधी के दौरान दक्षिण बंगाल में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रही. यह भी पढ़ें : आज गंगा एक्सप्रेसवे पर पहली बार उतरेंगे वायुसेना के फाइटर जेट, शाहजहांपुर में गरजेंगे राफेल और सुखोई
उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी से राहत मिली. कोलकाता में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है. अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे से शहर में 2.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल मध्य के बाद से कोलकाता और राज्य के दक्षिणी हिस्सों में यह तीसरी बार 'नॉरवेस्टर' तूफान आया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 01:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

