Rajasthan Rain Update: राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश का अनुमान
राजस्थान में जारी गर्मी के बीच कुछ हिस्सों में कल से बादल गरजने, आंधी व हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 7-9 जून के दौरान तेज मेघ गर्जन, आंधी व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
जयपुर, 6 जून : राजस्थान में जारी गर्मी के बीच कुछ हिस्सों में कल से बादल गरजने, आंधी व हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 7-9 जून के दौरान तेज मेघ गर्जन, आंधी व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
इस दौरान 7-8 जून को दोपहर बाद तेज अंधड़, आकाशीय बिजली चमकने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. वहीं सात जून को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है. यह भी पढ़ें :Delhi Water Crisis: हिमाचल प्रदेश दिल्ली के लिए रिलीज करेगा 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
इसी तरह राज्य के जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी कल से बादलों की गरज के साथ छींटे पड़ने, आंधी व हल्की बारिश की गतिविधियां होंगी. हालांकि अगले चार-पांच दिन अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने तथा यह 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज रहने की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

