Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी और बारिश का अनुमान, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है.
नयी दिल्ली,12 मई : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. इसमें बताया गया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई और सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया.
आईएमडी ने राजधानी में दिन में आंधी और बारिश होने का अनुमान जताया है. साथ ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 198 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है. यह भी पढ़ें : Delhi-Mumbai Express Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है तथा 500 से अधिक एक्यूआई ‘अत्यधिक गंभीर’ श्रेणी में आता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

