खेल की खबरें | पूरे साल मैंने मैच फिनिश करने पर ध्यान केंद्रित किया: आशुतोष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ एक विकेट की चमत्कारिक जीत दिलाने वाले आशुतोष शर्मा ने कहा कि उन्होंने पूरे साल मैच को ‘फिनिश’ करने पर ध्यान केंद्रित किया जिसका उन्हें यहां फायदा मिला।

विशाखापत्तनम, 25 मार्च दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ एक विकेट की चमत्कारिक जीत दिलाने वाले आशुतोष शर्मा ने कहा कि उन्होंने पूरे साल मैच को ‘फिनिश’ करने पर ध्यान केंद्रित किया जिसका उन्हें यहां फायदा मिला।

आशुतोष ने पिछले साल पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए मैच फिनिशर की अपनी भूमिका से प्रभावित किया था लेकिन तब वह अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे।

घरेलू क्रिकेट में रेलवे की तरफ से खेलने वाले 26 वर्षीय बल्लेबाज आशुतोष सोमवार को खेली गई अपनी नाबाद 66 रन की पारी से खुश दिखे।

दिल्ली की टीम 210 रन के लक्ष्य के सामने एक समय छह विकेट पर 113 रन बना कर संघर्ष कर रही थी लेकिन आशुतोष ने विपराज निगम के साथ मिलकर उसे रोमांचक जीत दिलाई। आशुतोष इंपैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे।

आशुतोष ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले सत्र में मैं कुछ अवसरों पर मैच का सकारात्मक अंत करने से चूक गया था। मैंने पूरे साल इस पर ध्यान केंद्रित किया और इसकी कल्पना भी करता रहा। मुझे पूरा भरोसा था कि अगर मैं आखिरी ओवर तक टिका रहा तो फिर कुछ भी हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘‘विपराज ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मैंने उसे शॉट मारते रहने की सलाह दी। वह दबाव में शांत बना रहा। मैं अपनी इस पारी को मेरे गुरु शिखर (धवन) पाजी को समर्पित करता हूं।’’

आशुतोष ने कहा, ‘‘पिछला साल मेरे लिए वास्तव में अच्छा था लेकिन अब वह अतीत की बात है। मैं वहां से सकारात्मक चीजों को लेकर आगे बढ़ा और मेरी जो भी कमजोरी थी उन पर मैंने काम किया। मैंने घरेलू क्रिकेट में जो कुछ किया उन्हीं को यहां अपने खेल में लागू कर रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट