देश की खबरें | करंट से तीन युवकों की मौत : अधिशासी अभियंता समेत चार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर करंट से तीन युवकों की मौत के मामले में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता समेत चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बलिया (उत्तर प्रदेश), 25 फरवरी बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर करंट से तीन युवकों की मौत के मामले में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता समेत चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बैरिया थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ए. के. गौतम, उप खण्ड अधिकारी सन्तोष चौधरी, अवर अभियंता अभिराम प्रणव और केन्द्र प्रभारी वरमेश्वर यादव के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के आरोप में बुधवार रात मुकदमा दर्ज किया गया है।

उधर, जिला प्रशासन ने करंट की चपेट में आने से हुई तीन युवकों की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बैरिया क्षेत्र के शोभा छपरा में विद्युत करंट की चपेट में आने से तीन युवकों की हुई मौत के मामले की जांच बैरिया के उप जिला मजिस्ट्रेट प्रशांत नायक को सौंपी है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर तत्काल उप जिलाधिकारी बैरिया व क्षेत्राधिकारी बैरिया को भेजा गया। घटना के कारणों की जांच के लिए विद्युत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को मौके पर भेज दिया गया है। मृत युवकों के परिजनों को सरकारी सहायता विद्युत दुर्घटना मद से दिलाने के लिए तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव में बुधवार को मोटरसाइकिल से घर लौट रहे अनुज सिंह, सोनू गुप्ता और छोटू सिंह नामक युवकों की शोभा छपरा गांव में संपर्क मार्ग पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर विद्युत करंट से मौत हो गयी थी। अनुज का कल ही जन्मदिन था। इसके लिए वह बैरिया से केक लेकर घर लौट रहे थे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए थोड़ी देर तक रास्ता जाम किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\