देश की खबरें | सिंध नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्वालियर जिले में भितरवार के पास सिंध नदी में नहाने गए तीन युवकों की सोमवार को डूबने से मौत हो गई।
ग्वालियर (मध्यप्रदेश), 20 जुलाई ग्वालियर जिले में भितरवार के पास सिंध नदी में नहाने गए तीन युवकों की सोमवार को डूबने से मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और तीनों युवकों के शवों को निकाल लिया गया है। ग्वालियर के जिलाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तीनों युवकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। तीनों युवक ग्वालियर के निवासी थे।
यह भी पढ़े | Earthquake in Jammu and Kashmir: भूकंप के झटके से फिर हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, तीव्रता 3.5 मापी गई.
कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को भितरवार में धूमेश्वर महादेव मंदिर के पास सिंध नदी में तीन युवकों के बहने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही भितरवार पुलिस और प्रशासन के अफसर एनडीआरएफ की टीम लेकर पहुंच गए।
उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ के लोगों ने नदी में तीनों युवकों की तलाश की, लेकिन उन्हें बचा नहीं सके।
यह भी पढ़े | जम्मू- कश्मीर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सिंह ने बताया कि तीनों शवों को नदी से निकाल लिया गया है।
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान हैप्पी शर्मा (20), दीपक प्रजपाति (21) और विशाल चौरसिया (20) के रूप में की गई है।
सिंह ने बताया कि ये तीनों युवक ग्वालियर के चंद्रवदनी नाका इलाके के निवासी थे।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की ओर मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)