एजेंसी न्यूज

UP: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात करीब नौ बजे रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसही चुर्क गांव की है. नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राहुल पांडेय ने बताया कि मृतकों की पहचान एटा जिले के गांव सैनीकलां निवासी सुनील (25) और मैनपुरी के गांव खैरा निवासी राजेश (30) तथा जितेंद्र (35) के रूप में हुई है.

UP: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत
(Photo : X)

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात करीब नौ बजे रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसही चुर्क गांव की है. नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राहुल पांडेय ने बताया कि मृतकों की पहचान एटा जिले के गांव सैनीकलां निवासी सुनील (25) और मैनपुरी के गांव खैरा निवासी राजेश (30) तथा जितेंद्र (35) के रूप में हुई है.

सीओ ने बताया कि ये युवक मुसही निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये थे. तीनों रात में सड़क पर टहल रहे थे तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने तीनों को कुचल दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. यह भी पढ़ें : Bhagwan Mahaveer Nirvan Mahotsav: महावीर जयंती पर PM मोदी ने जारी किया स्मारक टिकट और सिक्का, कहा- सही दिशा में जा रहा है देश (Watch Video)

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).