एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अलग-अलग घटनाओं में 3 युवकों ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस बारे में बताया. न्यू मंडी पुलिस थाना अंतर्गत इलाके के कूकड़ा गांव में दीपक (26) ने अपने घर में छत से लटककर आत्महत्या कर ली.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अलग-अलग घटनाओं में 3 युवकों ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

मुजफ्फरनगर, 28 जून: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस बारे में बताया. न्यू मंडी पुलिस थाना अंतर्गत इलाके के कूकड़ा गांव में दीपक (26) ने अपने घर में छत से लटककर आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने बताया कि दूसरी घटना गांधीनगर इलाके की है, जहां निखिल कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस के अनुसार अलीपुर गांव में संजय (27) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2021 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).