देश की खबरें | राष्ट्रपति पद पर तीन साल : मुर्मू ने कहा, राष्ट्र की प्रगति से सबको जोड़ने का करती हूं प्रयास

नयी दिल्ली, 25 जुलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे करने पर कहा कि वह हमेशा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचितों और पिछड़े वर्गों को देश की विकास यात्रा से प्रभावी ढंग से जोड़ने का प्रयास करती हैं।

कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न पहलों को शुरू करने के मौके पर अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राष्ट्रपति भवन दिव्यांगजनों के लिए अधिक सुलभ हो गया है।

मुर्मू (67) ने 25 जुलाई 2022 को 15वें राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी । इसके साथ ही वह देश की आदिवासी राष्ट्राध्यक्ष बन गयी थीं।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह संतोष की बात है कि पिछले तीन वर्षों में कई ऐसे निर्णय लिए गए और कार्य किए गए जिनसे नागरिकों का राष्ट्रपति भवन से जुड़ाव बढ़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचितों और पिछड़े वर्गों को देश की विकास यात्रा से प्रभावी ढंग से जोड़ा जाए।’’

मुर्मू के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘राष्ट्रपति संपदा’ दिव्यांगजन-अनुकूल संपदा बन गई है। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में कई नई पहल की जाएंगी।

मुर्मू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान की 50 सूत्री सिफारिशों पर कार्यान्वयन के बाद राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय दिव्यांगजन अनुकूल परिसर बन गए हैं।

मुर्मू ने मार्च 2027 तक राष्ट्रपति भवन को ‘नेट जीरो’ बनाने की पहल की शुरुआत की। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट अब 22 भारतीय ओं में उपलब्ध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)