देश की खबरें | तीन साल पहले नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तीन साल पहले 16 साल की किशोरी को कथित रूप से भगा ले गये एक युवक को सीबीआई ने अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 नवंबर तीन साल पहले 16 साल की किशोरी को कथित रूप से भगा ले गये एक युवक को सीबीआई ने अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि युवक को पंजाब के राजपुरा से गिरफ्तार किया गया है, जहां वह किशोरी के साथ बस गया था। युवक (24) को ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल ले जाया गया जबकि किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े | आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष कल्बे सादिक का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार: 24 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अब वह लड़की 19 साल की है। उन दोनों का दो साल का एक बच्चा है।

सीबीआई के अनुसार आरोप है कि इस युवक ने 26 फरवरी, 2017 को मध्यप्रदेश के भिंड से किशोरी का अपहरण कर लिया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली में COVID-19 का कहर जारी, आईटीओ के करीब स्थित कब्रिस्तान में अब लाशों को दफनाने की जगह पड़ने लगी कम.

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के छह दिसंबर, 2019 के आदेश पर यह मामला सीबीआई के हाथों में आया था। किशोरी के पिता ने उच्च न्यायालय में अर्जी देकर आरोप लगाया था कि जब उन्होंने युवक को उनकी बेटी को अगवा करने से रोकने का प्रयत्न किया, तब उसने उन पर बंदूक तान दी थी।

सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने बताया कि किशोरी के पिता ने शिकायत की थी कि आरोपी की एक अन्य व्यक्ति ने मदद की और दोनों ही उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के धुता गांव के हैं। लड़की के पिता के अनुसार जब उन्होंने मोटरसाइकिल का पीछा किया तब उन्हें धमकी दी गयी। पुलिस ने आरोपी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी मोटरसाइकिल इस घटना में कथित रूप से इस्तेमाल की गयी।

जब मध्य प्रदेश पुलिस आरोपी और किशोरी को नहीं ढूढ पायी, तब यह मामला एक जनवरी को सीबीआई ने अपने हाथों में लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड