एजेंसी न्यूज

उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध

पीसीबी ने उनके खिलाफ जांच शुरू करने के कारणों का खुलासा नहीं किया लेकिन उन पर बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता की धारा 2 . 4 . 4 के तहत फरवरी में हुए दो मामलों के तहत आरोप लगाये गए हैं ।

उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध

कराची, 27 अप्रैल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को बल्लेबाज उमर अकमल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक जांच के बाद उन पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों में तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया ।

पीसीबी ने उनके खिलाफ जांच शुरू करने के कारणों का खुलासा नहीं किया लेकिन उन पर बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता की धारा 2 . 4 . 4 के तहत फरवरी में हुए दो मामलों के तहत आरोप लगाये गए हैं ।

पीसीबी के मीडिया विभाग ने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर लिखा ,‘‘ उमर अकमल पर जस्टिस (सेवानिवृत्त) फजल ए मिरान चौहान की अध्यक्षता वाली अनुशासन समिति ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया है ।’’

उमर को पाकिस्तान सुपर लीग के 2020 सत्र के पहले मैच से ठीक पूर्व निलंबित कर दिया गया था । वह पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल के छोटे भाई है ।

उमर ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी बार अक्टूबर में खेला था । वह 16 टेस्ट, 121 वनडे, 84 टी20 मैच खेलकर क्रमश: 1003, 3194, 1690 रन बना चुके हैं ।

अपने कैरियर की प्रभावी शुरूआत करने वाले अकमल की अक्सर प्रशासकों से ठनती रही है । उन्होंने फरवरी में लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एक ट्रेनर को फिटनेस टेस्ट के दौरान कथित तौर पर अपशब्द भी कहे थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).