एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में पावरलूम फैक्ट्री की दीवार गिरने से तीन श्रमिक जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में सोमवार को सुबह एक पावरलूम फैक्ट्री की दीवार गिरने से तीन श्रमिक घायल हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में पावरलूम फैक्ट्री की दीवार गिरने से तीन श्रमिक जख्मी

ठाणे, एक अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में सोमवार को सुबह एक पावरलूम फैक्ट्री की दीवार गिरने से तीन श्रमिक घायल हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भिवंडी निज़ामपुर महानगरपालिका के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुभाष नगर इलाके के नवीपाडा में स्थित फैक्ट्री में हुई। घटना के वक्त फैक्ट्री में आठ श्रमिक थे।

उन्होंने बताया कि दीवार गिरने पर तीन मजदूर मलबे में फंस गए, जबकि पांच अन्य अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागे।

सूचना मिलने पर स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला।

अधिकारी ने कहा कि दो श्रमिक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और उन्हें ठाणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक अन्य घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मलबा हटाने का काम सुबह नौ बजे तक पूरा हो गया और घटना की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).