देश की खबरें | गुजरात में कार में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल में शनिवार सुबह एक कार के कपास से लदे एक ट्रक से टकरा जाने से कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।
राजकोट, दो जनवरी गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल में शनिवार सुबह एक कार के कपास से लदे एक ट्रक से टकरा जाने से कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।
गोंडल तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे गोंडल-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलियाला गांव के पास हुआ।
अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन महिला यात्रियों को ले जा रही कार और कपास की गांठ ले जा रहे ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। तीनों महिला यात्री समय पर कार से बाहर नहीं निकल सकीं और उनकी मौत हो गई।’’
उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार चालक मामूली तौर पर झुलस गया।
अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रेखा जडेजा (62), रसिक रायजादा (80) और मुकुंदबा रायजादा (45) के रूप में की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

