बिहार में डायन बताकर तीन महिलाओं को मूत्र पीने पर किया मजबूर
यह जानकारी देते हुए पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तारियां घटना के एक दिन बाद, मंगलवार को हुई हैं।
मुजफ्फरपुर, पांच मई बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में तीन महिलाओं को डायन बताकर कथित तौर पर मूत्र पीने के लिए मजबूर किया गया और उनके सिर मुंडवा दिए गए। घटना के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह जानकारी देते हुए पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तारियां घटना के एक दिन बाद, मंगलवार को हुई हैं।
घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी ट्विटर पर साझा किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अमितेश कुमार ने बताया, " घटना जिले के दकरामा गांव में सोमवार को हुई। 10 लोगों के खिलाफ नामज़द प्राथमिकी दर्ज की गई और नौ को गिरफ्तार कर लिया गया है। "
उन्होंने बताया, " पुलिस शेष आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है जिसने महिलाओं के बाल मूड़ दिए थे।’’
कुमार ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को न पीड़ितों ने बताया और न ही ग्रामीणों ने सूचना दी।
उन्होंने कहा, " यह बहुत गंभीर मामला है। मीडिया से इस घटना के बारे में पता चलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और नौ लोगों को गिरफ्तार किया। "
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

