देश की खबरें | कर्नाटक में कार के परिसर में घुसने से तीन महिलाओं की मौत

हुबली (कर्नाटक), छह अप्रैल कर्नाटक के हुबली में नूलवी क्रॉस के पास शनिवार रात को एक कार के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक लिंगराज नगर की रहने वाली थीं।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि महिलाएं वरुर गांव से हुबली की ओर जा रही थीं तभी नूलवी क्रॉस के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और फिर एक परिसर में जा घुसी।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)