देश की खबरें | बीएमसी कर्मचारी ने मास्क पहनने को कहा तो तीन महिलाओं ने पीटा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन दिसंबर मुंबई नगर निकाय की 27 वर्षीय एक महिला कर्मचारी को कथित तौर पर तीन महिलाओं ने फुटपाथ पर लगाई जाने वाली टाइल उठाकर मारा और पीटा क्योंकि कर्मचारी ने उनसे मास्क पहनने को कहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की BJP और केंद्र सरकार की आलोचना, कहा- COVID19 टीके के मुद्दे पर क्या है पीएम मोदी का स्टैंड.

उन्होंने कहा कि घटना बुधवार को हुई जिसके बाद तीनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की कर्मचारी है और वह अपने दल के साथ भांडुप रेलवे स्टेशन के आसपास मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगा रही थी।

यह भी पढ़े | नोएडा में कोविड-19 के 133 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 23 हजार से अधिक.

इस दौरान कर्मचारी ने मोतीबाई वाड़ी क्षेत्र में 28 वर्षीय एक युवती को बिना मास्क के देखा और उससे मास्क लगाने को कहा।

लेकिन युवती बिफर गई और उसने अपशब्द कहना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि युवती ने कथित तौर पर बीएमसी कर्मचारी के सिर टाइल उठाकर दे मारी।

उन्होंने कहा कि 40 और 50 वर्ष की उम्र की दो अन्य महिलाओं ने भी आरोपी के साथ मिलकर बीएमसी कर्मचारी को कथित तौर पर पीटा।

पीड़िता के सहकर्मियों ने उसे घायल अवस्था में मुलुंड स्थित अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारी ने कहा कि बाद में पीड़िता के सहकर्मियों ने भांडुप पुलिस थाने में आरोपी महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

भांडुप पुलिस थाने के निरीक्षक दीपक मयेकर ने कहा, “हमने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच कर रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)