देश की खबरें | कर्नाटक में 12 से 30 अक्टूबर तक स्कूली गतिविधियों के लिए तीन-सप्ताह का मध्यावधि अवकाश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कई शिक्षकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरों के मद्देनजर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को राज्य में सभी प्रकार की स्कूली गतिविधियों के लिए 12 से 30 अक्टूबर तक तीन सप्ताह के मध्यावधि अवकाश का आदेश दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 11 अक्टूबर कर्नाटक में कई शिक्षकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरों के मद्देनजर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को राज्य में सभी प्रकार की स्कूली गतिविधियों के लिए 12 से 30 अक्टूबर तक तीन सप्ताह के मध्यावधि अवकाश का आदेश दिया।

येदियुरप्पा ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे मीडिया के माध्यम से कई शिक्षकों के कोविड​​-19 से संक्रमित होने के बारे में पता चला, इसलिए शिक्षकों और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को 12 से 30 अक्टूबर तक तीन सप्ताह का मध्यावधि अवकाश घोषित करने का आदेश जारी करने का निर्देश दिया है।’’

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: राज्य में भीख मांगने वालों पर लगेगी रोक, भिखारियों के पुनर्वास की योजना.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड​​-19 संक्रमण की पृष्ठभूमि में, पहले से ही स्कूलों को नहीं खोलने और विद्यागामा कार्यक्रम को स्थगित करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

सरकार ने इस महीने की शुरुआत में स्कूलों के लिए वर्ष 2020-21 के लिए 3 से 26 अक्टूबर के बीच निर्धारित मध्यावधि की छुट्टियां रद्द कर दी थीं।

यह भी पढ़े | UP में 2 साल में 15 से जादा साधुओं की हत्या, कांग्रेस ने आंकड़ें पेश कर योगी सरकार पर बोला हमला.

सरकार ने तब कहा था कि सरकारी स्कूल के छात्रों और निजी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं के लिए विद्यागामा कार्यक्रम जारी रहेगा।

आज इससे पहले जद(एस) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कई ट्वीट कर राज्य सरकार के मध्यावधि अवकाश को रद्द करने के फैसले की निंदा की और पूछा कि क्या शिक्षक तानाशाही के अंदर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं?

34 छात्रों और कुछ शिक्षकों के कोविड​​-19 से संक्रमित पाए जाने के मद्देनजर, राज्य सरकार ने शनिवार को विद्यागामा कार्यक्रम को अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज