एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उल्फा (आई) के तीन सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के सोनितपुर जिले में कथित जबरन वसूली की गतिविधियों को लेकर प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडिपेंडेंट) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उल्फा (आई) के तीन सदस्य गिरफ्तार

तेजपुर, 13 जून असम के सोनितपुर जिले में कथित जबरन वसूली की गतिविधियों को लेकर प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडिपेंडेंट) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे मिशन चारियाली में एक व्यापारी से जबरन वसूली का प्रयास कर रहे थे।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान संजीव बरुआ उर्फ ​​गजेंद्र असोम, उसकी पत्नी बेंगडांग जोंगशिला तथा एक अन्य सदस्य भाबेश कलिता के रूप में हुई है।

वर्ष 2009 में प्रतिबंधित संगठन में शामिल हुए बरुआ और कलिता को इससे पहले क्रमशः वर्ष 2016 और वर्ष 2023 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

पुलिस ने कहा कि हाल ही में प्रतिबंधित संगठन द्वारा जिले में व्यापारियों को जबरन वसूली के पत्र भेजे जाने की खबरें मिली थी। इसके बाद से पुलिस इन गतिविधियों में लिप्त उल्फा (आई) सदस्यों को पकड़ने को लेकर सतर्क है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).