एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बाहरी दिल्ली के नांगलोई में मुठभेड़ के बाद तीन ट्रक लुटेरे पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में ट्रक चालकों को निशाना बनाने वाले तीन हथियारबंद लुटेरों को बुधवार तड़के संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बाहरी दिल्ली के नांगलोई में मुठभेड़ के बाद तीन ट्रक लुटेरे पकड़े गए

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में ट्रक चालकों को निशाना बनाने वाले तीन हथियारबंद लुटेरों को बुधवार तड़के संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि तीनों को किराड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की पहचान राजेश, (25), खुर्शीद (24) और नितिन (24) के रूप में हुई है। खुर्शीद कम से कम 10 आपराधिक मामलों में शामिल था।

यह कार्रवाई मंगलवार और बुधवार को ट्रक चालकों पर हमले के संबंध में दर्ज की गई दो प्राथमिकियों पर की गई।

प्राथमिकी के अनुसार हमलावरों ने ट्रक चालकों से मोबाइल फोन और नकदी छीनी तथा उनके साथ मारपीट भी की।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) सचिन शर्मा ने कहा, "दोनों घटनाओं की जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। टीम ने राजमार्ग पर गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर आरोपियों का पता लगाया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).