विदेश की खबरें | पाकिस्तान पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पंजाब प्रांत के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) की ओर से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान समूह से संबंधित आतंकवादी छिपे हैं जिसके बाद छापा मारा गया।
पंजाब प्रांत के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) की ओर से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान समूह से संबंधित आतंकवादी छिपे हैं जिसके बाद छापा मारा गया।
प्रतिबंधित समूह को पाकिस्तानी तालिबान के तौर पर भी जाना जाता है।
सीटीडी ने कहा कि तीनों व्यक्ति लाहौर के उपनगर फिरोज़वाला में किराये के एक मकान में छिपे हुए थे।
पूर्वी पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हाल के वर्षों में कई आतंकी हमले हुए हैं जिनमें जून में एक आतंकी सरगना के घर पर हुआ हमला भी शामिल है। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।
सीटीडी ने एक बयान में कहा कि रविवार को मारे गए आतंकवादी सुरक्षाबलों और शिया समुदाय के मुहर्रम जुलूस पर हमला करने की योजना बना रहे थे।
इसने कहा कि छापेमारी के दौरान मुठभेड़ हुई जिसमें तीनों आतंकवादी मारे गए। घटनास्थल से अधिकारियों ने विस्फोटक सामग्री से युक्त जैकेट समेत दो असॉल्ट राइफल, तीन हथगोले और दो पिस्तौल बरामद की हैं।
सीटीडी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अफगान नागरिकों के रूप में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2021 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

