देश की खबरें | उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, सेना का जवान घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 24 जुलाई जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसका समुचित उत्तर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गयी। उन्होंने बताया कि इस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने कहा कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के अलावा पैराट्रूपर्स और मार्कोस (समुद्री कमांडो) की सेवाओं का भी इस्तेमाल अभियान में किया गया है, जो पिछले 12 घंटे से अधिक समय से चल रहा है।
श्रीनगर में रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) कर्नल एमरॉन मुसावी ने कहा कि मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल जवान को जंगल से निकाल लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान अब भी जारी है और अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2021 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

