देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में तीन किशोर समुद्र में डूबे, तीन लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में बापतला जिले के सूर्यलंका तट क्षेत्र में तीन किशोर मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में बह गए जबकि तीन अन्य अब भी लापता हैं।
अमरावती, चार अक्टूबर आंध्र प्रदेश में बापतला जिले के सूर्यलंका तट क्षेत्र में तीन किशोर मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में बह गए जबकि तीन अन्य अब भी लापता हैं।
पुलिस के मुताबिक, दो अन्य लोग घटना में सुरक्षित बच गए।
बापतला जिला पुलिस अधीक्षक विकुल जिंदल के मुताबिक, समूह विजयवाड़ा से छुट्टी मनाने के लिए सूर्यलंका पहुंचा था।
उन्होंने फोन पर कहा, “ वे (किशोर) गहरे समुद्र में बह गए। हमने अब तक तीन शव बरामद किए हैं जबकि तीन अन्य अब भी लापता हैं।”
स्थानीय उपमंडल पुलिस अधिकारी ने कहा, “वे (किशोर) एक भोजन प्रबन्धक के साथ काम करते थे। उन्होंने अपने परिवारों को बताया था कि वे सूर्यलंका में एक शादी समारोह में शामिल हो रहे हैं और मंगलवार सुबह विजयवाड़ा से ट्रेन से यहां पहुंचे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)