देश की खबरें | राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीन संदिग्ध पकड़े गए, चौथे की तलाश जारी : इंदौर पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को मध्यप्रदेश के इस शहर और इसके आस-पास से हिरासत में लिया गया है, जबकि चौथे संदिग्ध की तलाश जारी है। इंदौर पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इंदौर, नौ जून मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को मध्यप्रदेश के इस शहर और इसके आस-पास से हिरासत में लिया गया है, जबकि चौथे संदिग्ध की तलाश जारी है। इंदौर पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया कि इंदौर पुलिस और मेघालय पुलिस के रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात चलाए गए साझा अभियान में राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इंदौर के रहने वाले इन संदिग्धों की पहचान राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत के रूप में हुई है।

दंडोतिया ने बताया कि इनमें से दो लोगों को इंदौर से पकड़ा गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को इस शहर के पास से हिरासत में लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया, ‘‘मेघालय पुलिस तीनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर मेघालय पुलिस अगला कदम उठाएगी।’’

उन्होंने बताया कि राजा रघुवंशी हत्याकांड का चौथा संदिग्ध आनंद फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

दंडोतिया ने बताया कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम (25) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मिली है।

उन्होंने बताया अपने पति के साथ हनीमून मनाने मेघालय गई सोनम की उसकी सास से 23 मई को आखिरी बार फोन पर बात हुई थी जिसके बाद परिवार से उसका संपर्क कट गया था।

अधिकारियों ने बताया कि मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को लापता हो गए थे।

उन्होंने बताया कि राजा रघुवंशी का शव दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था।

राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। राजा की सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की विस्तार से तहकीकात कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड