देश की खबरें | अमेठी में 45 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामारनजी ने बताया कि कमरौली थाना क्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक पर लदी 45 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामारनजी ने बताया कि कमरौली थाना क्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक पर लदी 45 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है।
यह सफलता एसटीएफ प्रयागराज एवं जिले की कमरौली पुलिस ने हासिल की है।
एसपी ने बताया कि ट्रक पर लदी 10656 बोतलों से 5679 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
यह शराब चंडीगढ़ से विहार जा रही थी और तस्कर हरियाणा के रहने वाले है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान गुरप्रीत सिंह, कृष्ण और आशू (सभी हरियाणा निवासी) के रूप में की गयी है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2023 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

