एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुणे में तीन दुकानों में विस्फोट के बाद आग लगी, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में रविवार देर रात दो मंजिला इमारत में स्थित तीन दुकानों में आग लगने के बाद विस्फोट हुए जिसमें दो लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुणे में तीन दुकानों में विस्फोट के बाद आग लगी, दो घायल

पुणे, एक मई महाराष्ट्र के पुणे में रविवार देर रात दो मंजिला इमारत में स्थित तीन दुकानों में आग लगने के बाद विस्फोट हुए जिसमें दो लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि दुकानों के शटर और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गयीं, वहीं काफी सामान बाहर आ गया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे-सतारा रोड पर रसोई का सामान और मोबाइल फोन बेचने वाली तीन दुकानों में भयावह आग लग गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को रविवार देर रात करीब 2:22 बजे आग लगने की सूचना मिली। छह दमकल वाहन और दो पानी के टैंकर मौके पर भेजे गये।’’

अधिकारी के अनुसार घटना में एक दुकानदार एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये, वहीं एक दो-पहिया वाहन पूरी तरह जल गया।

उन्होंने बताया कि आग पर सुबह करीब 4:30 बजे तक काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2023 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).