देश की खबरें | घायल वन्य जीवों को बचाने के लिए दिल्ली में तीन त्वरित प्रतिक्रिया टीम गठित होंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वन एवं वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि तेंदुआ और सियार सहित घायल जंगली जानवरों तथा अनजाने में मानव बस्ती में प्रवेश कर जाने वाले वन्य जीवों को बचाने के लिए दिल्ली में जल्द ही तीन ‘त्वरित प्रतिक्रिया’ टीम गठित की जाएंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर वन एवं वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि तेंदुआ और सियार सहित घायल जंगली जानवरों तथा अनजाने में मानव बस्ती में प्रवेश कर जाने वाले वन्य जीवों को बचाने के लिए दिल्ली में जल्द ही तीन ‘त्वरित प्रतिक्रिया’ टीम गठित की जाएंगी।

अब तक विभाग घायल जंगली जानवरों को बचाने के लिए वन्यजीव गैर सरकारी संगठनों और दिल्ली प्राणि उद्यान के विशेषज्ञों की मदद लेता था।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के हस्तक्षेप को लेकर चीफ जस्टिस से की शिकायत.

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह समन्वित कवायद होती है। जब कभी हमें किसी जंगली जानवर के घायल होने या कहीं फंसे होने की सूचना मिलती है तो हमारे अधिकारी उस स्थान पर जाते हैं। उसके बाद विशेषाों की मदद मांगी जाती है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम एक विभाग के रूप में विकसित होने तथा कहीं अधिक जिम्मेदारी लेने की कोशिश कर रहे हैं। हम सियार, नीलगाय और यहां तक कि सांप जैसे वन्य जीवों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए विशेषज्ञ कौशल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | हरियाणा: 14 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में विधायक सहित 4 पर मामला दर्ज.

विभाग दक्षिण, पश्चिम और उत्तर वन क्षेत्रों में पांच-पांच सदस्यों वाली तीन टीम गठित करने पर काम कर रहा है।

इन टीमों को नेवला, बंदर, सांप, सियार, नीलगाय, तेंदुआ सहित अन्य वन्य जीवों को बचाने के लिए तैनात किया जाएगा।

घायल जंगली वन्य जीवों को बचाया जाएगा और उनका गुरुग्राम के पास रजोकरी में प्रस्तावित जंगली जानवर बचाव केंद्र में इलाज किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह केंद्र राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह का पहला सरकारी केंद्र होगा। यह 1.23 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला होगा और वहां पक्षियों का भी इलाज किया जाएगा। इसके इस साल के अंत तक तैयार हो जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि वन्यजीवों को ठीक होने के बाद उन्हें असोला भाटी वन्य जीव अभयारण्य में छोड़ दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज