एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | थियोब्रोमा में हिस्सेदारी खरीदने के लिए तीन निजी इक्विटी कंपनियों ने सीसीआई से मांगी मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई स्थित बेकरी श्रृंखला थियोब्रोमा में हिस्सेदारी खरीदने के लिए तीन निजी इक्विटी कंपनियों ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी मांगी है।

जरुरी जानकारी | थियोब्रोमा में हिस्सेदारी खरीदने के लिए तीन निजी इक्विटी कंपनियों ने सीसीआई से मांगी मंजूरी

नयी दिल्ली, 16 जुलाई मुंबई स्थित बेकरी श्रृंखला थियोब्रोमा में हिस्सेदारी खरीदने के लिए तीन निजी इक्विटी कंपनियों ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंजूरी मांगी है।

इनमें से दो निजी इक्विटी कंपनी इन्फिनिटी पार्टनर्स और एटराइड्स इन्वेस्टमेंट्स बीवी, क्रिसकैपिटल की सहयोगी हैं। अन्य कंपनी एक्वा इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड है जो थियोब्रोमा फूड्स में हिस्सेदारी खरीदेगी।

घरेलू निजी इक्विटी कंपनी क्रिसकैपिटल के थियोब्रोमा फूड्स में 90 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की खबरों के बीच यह जानकारी सामने आई है। क्रिसकैपिटल के अनुमानित 2,410 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की अटकले हैं।

क्रिसकैपिटल ने कथित तौर पर थियोब्रोमा में उसके प्रवर्तकों और मौजूदा निवेशक आईसीआईसीआई वेंचर से बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि, संस्थापक कंपनी में लगभग 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखेंगे।

सीसीआई में दाखिल नोटिस के अनुसार, ‘‘ प्रस्तावित लेनदेन अधिग्रहणकर्ताओं (एक्वा इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड, इन्फिनिटी पार्टनर्स और एट्रीड्स इन्वेस्टमेंट्स बीवी) द्वारा सामूहिक रूप से थियोब्रोमा की कुछ इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण से संबंधित है।’’

थियोब्रोमा, भारत के 30 से अधिक शहरों में अपने बिक्री केंद्रों तथा ऑनलाइन मंच के माध्यम से सेवाएं देती है। यह बेकरी एवं कन्फेक्शनरी उत्पादों, खाद्य व पेय पदार्थों के निर्माण तथा बिक्री के व्यवसाय में है।

थियोब्रोमा की शुरुआत 2004 में दो बहनों कैनाज मेसमैन हरचंद्राई और टीना मेसमैन वाइक्स ने की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).