एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गाजियाबाद में फाइनेंसर की हत्या के मामले में तीन बंदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद पुलिस ने एक फाइनेंसर (वित्त पोषण करने वाले) की हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, फाइनेंसर के एक आरोपी की पत्नी से कथित रूप से अवैध संबंध थे और इस वजह से हत्या की गई।

देश की खबरें | गाजियाबाद में फाइनेंसर की हत्या के मामले में तीन बंदी

गाजियाबाद (उप्र), 21 दिसंबर उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद पुलिस ने एक फाइनेंसर (वित्त पोषण करने वाले) की हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, फाइनेंसर के एक आरोपी की पत्नी से कथित रूप से अवैध संबंध थे और इस वजह से हत्या की गई।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि डीएलएफ अंकुर विहार निवासी विकास उर्फ नीटू की सोमवार सुबह बाइक सवार हमलावरों ने तब गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह यहां पूजा कॉलोनी स्थित अपने दफ्तर जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि मौका-ए-वारदात के नज़दीक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल की गई जिसके बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

राजा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी मिंटू उर्फ सुरेश (33), हंसराज (40) और रोहित (19) ने विकास की हत्या करने की बात कबूल की और हत्या की वजह उसका मिंटू की पत्नी से अवैध संबंध बताया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी कुलदीप और चन्नू फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि मिंटू को छह महीने पहले अपनी पत्नी के विकास के साथ रिश्ते के बारे में जानकारी मिली थी। उसने दोनों को एक-दूसरे से मिलने से मना किया था, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने बताया कि इससे नाखुश मिंटू ने विकास के कत्ल की योजना बनाई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, विकास को आठ गोलियां मारी गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).