विदेश की खबरें | पाकिस्तान में ‘चेक पोस्ट’ पर हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बंदूकधारियों ने एक पुलिस ‘चेक पोस्ट’ (जांच चौकी) पर हमला कर दिया, जिससे तीन पुलिसकर्मी मारे गए जबकि पांच घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, छह फरवरी पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बंदूकधारियों ने एक पुलिस ‘चेक पोस्ट’ (जांच चौकी) पर हमला कर दिया, जिससे तीन पुलिसकर्मी मारे गए जबकि पांच घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में बहादुर खेल चेक पोस्ट पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को करक के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, गंभीर रूप से घायल तीन पुलिसकर्मियों को पेशावर स्थानांतरित कर दिया गया है।

जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। न्यूज एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के अनुसार, अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इसके अनुसार, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा की और मारे गए अधिकारियों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस हमले के लिए पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) को जिम्मेदार ठहराया। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने हमले की निंदा की है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले महीने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को खत्म करने की आवश्यकता पर बल दिया था।

टीटीपी एक आतंकवादी समूह है और यह कई नागरिकों तथा सुरक्षाबलों पर हमले के लिए जिम्मेदार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी