देश की खबरें | ग्रामीणों के हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल, 11 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चित्रकूट जिले में पहाड़ी क्षेत्र के ममसी गांव में बुधवार सुबह मिट्टी का अवैध खनन रोकने गए एक पुलिस दल पर कुछ ग्रामीणों ने कथित रूप से हमला कर दिया।

Corona

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), दो जून चित्रकूट जिले में पहाड़ी क्षेत्र के ममसी गांव में बुधवार सुबह मिट्टी का अवैध खनन रोकने गए एक पुलिस दल पर कुछ ग्रामीणों ने कथित रूप से हमला कर दिया।

इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में 11 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है।

चित्रकूट जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि बुधवार तड़के कुछ किसानों ने अपने खेतों से जबरन मिट्टी खोदे जाने की शिकायत की थी और उसे रोकने के लिए गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मिट्टी का अवैध खनन रोके जाने पर कुछ ग्रामीणों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया।

मित्तल ने बताया कि ग्रामीणों के हमले में सिपाही पंकज, दीपक और नरेंद्र घायल हुए हैं तथा उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर 11 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड