देश की खबरें | जब्त किए गए आभूषण गबन करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सिमडेगा जिले में वाहनों की तलाशी अभियान के दौरान जब्त किए गए आभूषण के गबन के आरोप में बांसजोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

सिमडेगा, 25 अक्टूबर झारखंड के सिमडेगा जिले में वाहनों की तलाशी अभियान के दौरान जब्त किए गए आभूषण के गबन के आरोप में बांसजोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज ने रविवार को बताया कि सहायक सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार, पुलिस चालक शाहिद रजा खान और चौकी प्रभारी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है जबकि एएसआई योगेंद्र शर्मा और विजेंद्र कुमार तथा पुलिस चौकी के सहायक अरशद खान से विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूछताछ की।

एसपी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई करने के अलावा इनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह जांच एक वाहन से बांसजोड़ पुलिस चौकी द्वारा जब्त किए गए लाखों रुपये के चांदी के आभूषणों से संबंधित है।

गौरतलब है कि बांसजोड़ पुलिस ने छह अक्टूबर को चांदी के आभूषण और 38.830 किलोग्राम की चांदी की एक ईंट जब्त की थी। चांदी की ईंट और आभूषणों की कीमत करीब 25 लाख रुपये बतायी जा रही है। एक एसयूवी से ओडिशा के जरिए इन आभूषणों की छत्तीसगढ़ से रांची तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर तार्गा महारोली में वाहन तलाशी अभियान के दौरान यह गाड़ी पकड़ी थी।

बहरहाल, छत्तीसगढ़ पुलिस ने सिमडेगा पुलिस को बताया कि रायपुर में एक आभूषण की दुकान से 80 लाख रुपये के आभूषण चोरी किए गए और सिमडेगा में बांसजोड़ पुलिस चौकी ने चांदी के जो आभूषण जब्त किए थे, वे इसी दुकान के हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बांसजोड़ पुलिस ने जब्त किए गए आभूषणों का गबन किया। इन आरोपों के बाद डीआईजी पंकज कंबोज ने आशीष कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद एसपी ने आशीष कुमार को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया।

एसआईटी ने पूछताछ के दौरान बांसजोड़ पुलिस चौकी प्रभारी से मिली जानकारी पर 10 किग्रा वजन के आभूषण बरामद किए। इसके अलावा एसआईटी ने पुलिस चालक शाहिद रजा खान से पूछताछ के बाद ओडिशा में बीरमित्रपुर में एक आभूषण की दुकान से आभूषण बरामद किए। एसआईटी ने कुल 14.776 किग्रा चांदी के आभूषण बरामद किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें