एजेंसी न्यूज

Unnao Road Accident: उन्नाव में सड़क हादसे में तीन पुलसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख प्रकट किया और जिले के अधिकारियों को हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों की यथासंभव सहायता करने का निर्देश दिया.

Unnao Road Accident: उन्नाव में सड़क हादसे में तीन पुलसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया
सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo : ANI)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख प्रकट किया और जिले के अधिकारियों को हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों की यथासंभव सहायता करने का निर्देश दिया.

पुलिस के अनुसार यह हादसा रात करीब साढे नौ बजे हुआ और उसमें एक हेडकांस्टेबल एवं दो महिला कांस्टेबलों की मौक पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस के अनुसार पुलिस वाहन करूंडी से सफीपुर में एस आर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था. यह भी पढ़ें : COVID-19: मध्य प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में, वैवाहिक समारोहों में मेहमानों की संख्या का बंधन खत्म

मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल कृष्णकांत यादव और महिला कांस्टेबल शशिकला एवं रीता कुशहवाहा के रूप में हुई है. वहीं, घायल कांस्टेबल आनंद प्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).