विदेश की खबरें | कनाडा के टोरंटो में एक पब में तीन लोगों ने अचानक गोलीबारी की, 12 लोग घायल: पुलिस
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उसने बताया कि तीन लोग बार के अंदर घुस गये और बिना किसी चेतावनी के उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की।

टोरंटो पुलिस सेवा के अधीक्षक पॉल मैकइंटायर ने बताया कि पुलिस के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर ‘पाइपर आर्म्स’ पब में गोलीबारी होने संबंधी कई आपातकालीन 'कॉल' आयीं।

मैकइंटायर ने घटनास्थल पर प्रेसवार्ता में बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन लोग पब में घुसे और ग्राहकों पर गोली चलानी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि तत्काल कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ एक व्यक्ति के पास राइफल जैसा कोई हथियार था तथा दो अन्य हमलावरों के पास 'हैंडगन' थी। तीनों बार में घुसे और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे।’’

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में किसी की जान नहीं गयी।

अधीक्षक के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची और उसे वहां 12 लोग गंभीर रूप से घायल मिले।

मैकइंटायर ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जिनमें छह को गोली लगी है तथा छह अन्य शीशा टूटने से घायल हुए।

उन्होंने कहा कि किसी की जान खतरे में नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस गोलीबारी के पीछे की मंशा तत्काल स्पष्ट नहीं हो पायी है।

गोलीबारी के तुरंत बाद पुलिस ने बताया कि काले रंग का बालाक्लावा (मास्क) पहने एक संदिग्ध को घटना के बाद कार से फरार होते हुए देखा गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)