देश की खबरें | कार और बाइक की टक्कर में दोपहिया सवार तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले के सलूंबर थाना क्षेत्र में शनिवार रात तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जयपुर, चार जून राजस्थान के उदयपुर जिले के सलूंबर थाना क्षेत्र में शनिवार रात तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने रविवार को बताया कि उदयपुर-बांसवाड़ा मेगा हाईवे पर शनिवार की रात तेज गति से चल रही एक कार ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। उसने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार केसर सिंह (26), उम्मे सिंह (40) और हमीर सिंह की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि केसर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उम्मे सिंह और हमीर सिंह ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। केसर सिंह और उम्मे सिंह रिश्ते में चाचा-भतीजा थे।
उसने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिये गये।
उसने बताया कि इस संबंध में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

