एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उज्जैन जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

देश की खबरें | उज्जैन जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

उज्जैन, 12 अप्रैल मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

जिले के इंगोरिया के थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खलाटे ने बताया कि घटना सोमवार रात जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर इंगोरिया थाना क्षेत्र में हुई। सोमवार शाम को सूचना मिली कि बुरावद गांव में चंबल नदी किनारे जंगल में दो लोगों के शव पड़े हैं और उनका गला कटा हुआ है।

उन्होंने बताया कि बाद में मृतकों की पहचान राजेश (55) और उसके पुत्र पार्थ (30) के तौर पर हुई।

खलाटे ने कहा कि मौके से मोबाइल फोन मिलने पर पुलिस उनके घर पहुंची तो राजेश की मां सरोज (80) पलंग के नीचे मृत पड़ी मिली और उसका भी गला काटा गया था। कमरे का सामान बिखरा हुआ था।

उन्होंने कहा कि घटना संपत्ति विवाद को लेकर होने का संदेह है लेकिन सही कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).