एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीड़ी देने से इनकार करने पर तीन लोगों ने श्रमिक की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणपूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग क्षेत्र में 49 वर्षीय एक श्रमिक की हत्या कथित तौर पर तीन लोगों ने कर दी क्योंकि उसने इन लोगों को बीड़ी देने से मना कर दिया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बीड़ी देने से इनकार करने पर तीन लोगों ने श्रमिक की हत्या की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दक्षिणपूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग क्षेत्र में 49 वर्षीय एक श्रमिक की हत्या कथित तौर पर तीन लोगों ने कर दी क्योंकि उसने इन लोगों को बीड़ी देने से मना कर दिया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल में मालदा के निवासी सिद्दीकी के तौर पर हुई है। वहीं तीनों आरोपियों 20 वर्षीय मोहम्मद फैजान, 22 वर्षीय मोहम्मद उस्मान और 20 वर्षीय जहीर मंसूर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | GHMC Elections 2020: हैदराबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई दहाड़, कहा- जब फैजाबाद अयोध्या बन सकता है तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं?.

उन्होंने बताया कि मृतक शाहीन बाग क्षेत्र में नदीम नाम के एक व्यक्ति के घर श्रमिक के रूप में काम कर रहा था। ये दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे और साथ घूमते थे।

बृहस्पतिवार की शाम नदीम, सिद्दीकी के साथ यमुना नदी के किनारे धूम्रपान कर रहा था, उसी समय तीन लोग वहां पहुंचे और उनसे बीड़ी मांगी। जब उन्होंने इन लोगों को बीड़ी देने से इनकार किया तो ये लोग उन दोनों को पीटने लगे।

यह भी पढ़े | योगी सरकार के ‘हाईटेक’ पहरेदारों से यूपी में घूसखोरों और बिचैलियों की छुट्टी, आम जनता खुश.

पुलिस ने बताया कि सिद्दीकी और नदीम खुद को बचाने के लिए वहां से भागे लेकिन उन लोगों ने पीछा किया और फिर पीटने लगे। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी दोनों के साथ मारपीट करते रहे।

पुलिस ने बताया कि जब सिद्दीकी बेहोश हो गया तो वे लोग वहां से भाग गए और नदीम उसे अपने कमरे में ले गया और वहां प्राथमिक इलाज देने की कोशिश की लेकिन स्थिति और खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्वी) आरपी मीणा ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).