देश की खबरें | जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फतेहपुर जिले के हथगाम क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।
फतेहपुर (उप्र), 10 दिसंबर फतेहपुर जिले के हथगाम क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हुसेनगंज-हथगाम मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़े | Ram Lal Rahi Passes Away: पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राम लाल राही का सीतापुर में हुआ निधन.
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मवई-गनेशपुर गांव निवासी ओमप्रकाश (35) को मृत घोषित कर दिया और उसकी एक साल की बेटी लवी और ओमप्रकाश के रिश्तेदार सुभाष ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश की पत्नी आरती (32) की हालत बेहद नाजुक है, उसे कानपुर के अस्पताल में भेजा गया है।
यह भी पढ़े | West Bengal: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को CM ममता बनर्जी ने बताया नौटंकी, कही ये बात.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी चार व्यक्ति एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे और हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद पिकअप जीप खड्ड में पलट गई है। उसे कब्जे में ले लिया गया है। उसके फरार चालक की तलाश की जा रही है।
एसएचओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद तीनों शव उनके परिजनों को सौंप दिये गए हैं और हादसे की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)