राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन लोगों की मौत, 60 नये मामले सामने आए
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और प्रतापगढ़ में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है। उन्होने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 71 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
जयपुर, तीन मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 71 हो गई है। वहीं 60 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अभी तक 2,832 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और प्रतापगढ़ में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है। उन्होने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 71 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
जयपुर में अभी तक संक्रमण से 40 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
वहीं राज्य में रविवार दोपहर दो बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नये मामले आए। इनमें से जयपुर में 17, जोधपुर में 27, उदयपुर में पांच, चितौड़गढ़ में तीन, अजमेर—भरतपुर—प्रतापगढ में दो—दो, डूगंरपुर—कोटा में एक-एक मामला आया है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।
राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

