देश की खबरें | सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, 16 अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को एक यात्री बस के सड़क पर पलटे एक ट्रक से टकरा जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बालोद, 22 दिसंबर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को एक यात्री बस के सड़क पर पलटे एक ट्रक से टकरा जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुरूर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर मरकाटोला घाट पर एक निजी बस ने ट्रक के पिछले हिस्से को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि यह बस धमतरी से कांकेर की ओर जा रही थी।
अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गुरुवार रात से सड़क पर पलटे ट्रक से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जिनकी पहचान धमतरी के संजय राखाते और ललित साहू तथा अभनपुर के मेहंदी खान के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि इस घटना में 16 अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें 12 को कांकेर के चारामा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार को धमतरी ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और बस चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वह मौके से भाग गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

