एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रिश्वत मामलों में महिला सहायक यातायात निरीक्षक सहित तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दलों ने राजसमंद और चित्तौडगढ़ जिलों में अलग अलग मामलों में महिला सहायक यातायात निरीक्षक सहित तीन लोगों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | रिश्वत मामलों में महिला सहायक यातायात निरीक्षक सहित तीन लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, चार सितम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दलों ने राजसमंद और चित्तौडगढ़ जिलों में अलग अलग मामलों में महिला सहायक यातायात निरीक्षक सहित तीन लोगों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है।

राजसमंद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि आमेट पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारी आरोपी अभिनव शर्मा ने परिवादी ठेकेदार से शमशान में करवाये गये काम के बिल पास कर 1,99,826 रूपये के चैक दिये जाने की एवज में 90,000 रूपये की रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़े | HSSC Clerk 05/2019 Final Result: क्लर्क भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकते हैं सलेक्ट हुए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट.

उन्होंने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को परिवादी से 50,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।

एक अन्य ममाले में चित्तौडगढ के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की महिला सहायक यातायात निरीक्षक शीला चावला को 2500 रूपये की राशि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | Assam: 30 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्णा ने दी जानकारी.

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी महिला सहायक यातायात निरीक्षक शीला चावला ने परिवादी रमेश चंद्र से रूट पर चलने एवं केस नहीं बनाने को लेकर 6000 रूपये रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने 3500 रूपये पूर्व में परिवादी से प्राप्त कर लिये थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी सहायक यातायात निरीक्षक शीला चावला और एक अन्य परिचालक महेन्द्र सिंह राठौड को गिरफ्तार कर आगे जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).