एजेंसी न्यूज

Rajasthan Road Accidents: राजस्थान में सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत

राजस्थान के जालोर जिले में शनिवार को एक पिकअप जीप और एक कार के बीच हुई टक्कर में एक दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Rajasthan Road Accidents: राजस्थान में सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत
(Photo Credits ANI)

जयपुर, 5 अक्टूबर : राजस्थान के जालोर जिले में शनिवार को एक पिकअप जीप और एक कार के बीच हुई टक्कर में एक दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. भीनमाल के थानाधिकारी रामेश्वर लाल भाटी ने बताया कि यह हादसा आज भीनमाल-रानीवाड़ा रोड पर आलड़ी चौराहे पर हुआ. कार में सवार लोग सुंधा माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे.

मृतकों में भंवरलाल (52), उनकी पत्नी सुमा देवी (50) और पिकअप जीप चालक संजू खान (35) शामिल हैं. ये लोग सायला तहसील (जालोर) के पोषाणा गांव के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि भंवरलाल का मुंबई में 'आर्टिफिशियल ज्वेलरी' का कारोबार है और वह हर साल नवरात्रि के दौरान अपने गांव पोषाणा आते थे. यह भी पढ़ें : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप ने कार चालक को मारी टक्कर, मौत

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पति-पत्नी को कार से और चालक को पिकअप जीप से बाहर निकाला. पुलिस ने बताया कि इसके बाद तीनों को भीनमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).