एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के दौसा में एक बाघ के हमले में महिला सहित तीन लोग जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार को एक बाघ ने एक महिला समेत तीन लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।

देश की खबरें | राजस्थान के दौसा में एक बाघ के हमले में महिला सहित तीन लोग जख्मी

जयपुर, एक जनवरी राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार को एक बाघ ने एक महिला समेत तीन लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, घायलों को उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार को बांदीकुई के महुखुर्द गांव में हुई। बाघ के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी बाघ को बेहोश करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है।

अलवर के जिला वन अधिकारी राजेन्द्र हुड्डा ने बताया कि बाघ मंगलवार रात को अलवर के सरिस्का जंगल से निकलकर दौसा जिले में घुस आया। बुधवार सुबह बाघ ने तीन लोगों पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाघ मुहाखुर्द गांव में कोली मोहल्ले के पास एक गली में झाड़ियों के पास बैठा था। उगा महावर (45) सबसे पहले झाड़ियों की तरफ गई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, बाघ ने उसकी पीठ पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि महिला को बचाने के लिए विनोद मीणा (42) और बाबूलाल मीणा (48) हाथों में लाठियां लेकर पहुंचे तो बाघ ने उन पर भी हमला कर दिया।

दौसा में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2025 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).