एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ठाणे में एक महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार, चार लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ बरामद

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो पुरुषों तथा एक महिला को गिरफ्तार किया और उनके पास से 4.65 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए.

Maharashtra: ठाणे में एक महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार, चार लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ बरामद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ठाणे (महाराष्ट्र), 19 दिसंबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो पुरुषों तथा एक महिला को गिरफ्तार किया और उनके पास से 4.65 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पवार ने रविवार को बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस की मादक पदार्थ रोधी शाखा ने शिल-डायघर इलाके में शुक्रवार को एक योजना बनायी तथा तीन लोगों को वहां पहुंचने पर पकड़ लिया.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 17 ग्राम मेफेड्रोन पाउडर और 170 ग्राम किटामिन जब्त किया, जिनकी कीमत 4,65,300 रुपये है. आरोपियों की पहचान साजिद अली मनियार, नियाज खान और शगुफ्ता शेख के रूप में की गयी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्हें कहां से मादक पदार्थ मिले और वे किसे इन्हें बेचना चाहते थे. यह भी पढ़ें : Rajasthan: न्याय न मिलने पर धरने पर बैठी रेप पीड़िता, भिवाड़ी पुलिस को दी आत्महत्या की धमकी

पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्हें शनिवार को एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2021 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).