देश की खबरें | हरियाणा के नूंह में ‘सेप्टिक टैंक’ में डूबने से बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नूंह जिले में एक ‘सेप्टिक टैंक’ में डूबने से आठ साल के एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नूंह (हरियाणा), एक जून हरियाणा के नूंह जिले में एक ‘सेप्टिक टैंक’ में डूबने से आठ साल के एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार को जिले के पुनहाना प्रखंड के बिछोर गांव में हुई।

पुलिस के मुताबिक बालक के खेलते समय गलती से टैंक में गिर जाने के बाद उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति उसे बचाने के लिए उसमें गए। इस घटना में तीनों की मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार बिछोर गांव के ही निवासी दीनू के घर के बाहर 20 फुट गहरा ‘सेप्टिक टैंक’ बनाया गया था। टैंक को पत्थर से ढक दिया गया था। मंगलवार को उस टैंक के पास दीनू का आठ साल का पोता आरिज खेल रहा था। खेलते समय जब आरिज टैंक के ढक्कन पर चढ़ा तो वह टूट गया, और आरिज उसमें गिर गया।

गिरने की आवाज सुनकर आरिज के पिता सिराजू (30) और सिराजू के भाई सलामू (35) भी उसे बचाने के लिए उतरे। जब कोई टैंक से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने शोर मचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कहा कि तीनों की दम घुटने से मौत हो गई।

हालांकि परिवार ने इस घटना को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

पुनहाना के पुलिस उपाधीक्षक शमशेर सिंह ने कहा, "चौंकाने वाली घटना हुई लेकिन परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित नहीं किया। उन्होंने शवों को दफना दिया क्योंकि उनका दावा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी लेकिन, हम मामले की जांच कर रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी