देश की खबरें | महाराष्ट्र के बीड जिले में राजमार्ग पर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले में राजमार्ग पर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, एक फरवरी महाराष्ट्र के बीड जिले में राजमार्ग पर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे केज तालुका में अहमदपुर-अहमदनगर राजमार्ग पर हुई।
उन्होंने बताया कि चंदन सावरगांव में हुई भिड़ंत में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने बताया कि मृतकों में सभी पुरुष हैं।
अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने उनकी मदद करने की कोशिश की और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि यूसुफ वडगांव पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया तथा टक्कर के कारण की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

