देश की खबरें | तीन मंजिला व्यावसायिक भवन के ढहने से तीन लोगों की मौत, आठ अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बीकानेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को तीन मंजिला व्यावसायिक भवन के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, सात मई राजस्थान के बीकानेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को तीन मंजिला व्यावसायिक भवन के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थानाधिकारी जसवीर कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये है। मृतकों में एक दुकानदार है और दो अन्य दुकान में काम करने वाले मजदूर बताये गये है।

उन्होंने बताया कि तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में गई लोगों की दुकान है।

उन्होंने बताया कि तीन मंजिला भवन के ढहने का कारण संभवतया् गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होना बताया गया है लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद हो पायेगा।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सलमान, सचिन मोहम्मद असलम के रूप में गई है। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\