देश की खबरें | लुधियाना में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लुधियाना जिले के बस्ती जोधेवाल में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
लुधियाना, 22 मई लुधियाना जिले के बस्ती जोधेवाल में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इससे कुछ दिन पहले अमृतसर में जहरीली शराब के सेवन से 27 लोग मारे जा चुके हैं।
हालांकि, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) दविंदर चौधरी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असल कारण स्पष्ट हो सकेगा।
नूरवाला रोड पर बुधवार रात खाली भूखंड पर तीन मजदूर - रिंकू (40), देबी (27) और मंगू (32) ने कथित रूप से शराब पी, जिसके कुछ ही देर बाद वे बेहोश हो गए और उनके मुंह से झाग निकलने लगा।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस महीने की शुरुआत में अमृतसर में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत हो गई थी और मारे गए लोगों में अधिकतर दिहाड़ी मजदूर थे।
जांच से पता चला कि जहरीली शराब बनाने के लिए औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले रसायन मेथनॉल को ऑनलाइन माध्यम से थोक में खरीदा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

