एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

कोटा (राजस्थान), 12 जनवरी राजस्थान के कोटा में बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह घटना नयापुरा थाना क्षेत्र के बोरखेड़ा ‘ओवरब्रिज’ के पास हुई।

पुलिस ने कहा कि मृतकों में दो की पहचान सुल्तानपुरा निवासी जगदीश मीणा (35) और कोटा जिले के चेचट क्षेत्र निवासी रतनलाल सोनी (35) के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

सर्कल निरीक्षक (नयापुरा) राजेंद्र सिंह ने कहा कि शवों के आसपास लोहे की छड़ों के टुकड़े मिले, जिससे ऐसा संदेह है कि तीनों ने ‘ओवरब्रिज’ के पास एक निर्माण स्थल से चोरी की थी।

उन्होंने कहा कि तीनों पीड़ितों पर पर नशा करने का भी संदेह है और मीना एक ‘हिस्ट्रीशीटर’ था।

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया जबकि तीसरे शव को शवगृह में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).